छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- मुद्दाविहीन और भ्रमित हो चुकी है कांग्रेस

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और उसके नेता अपनी बात भी ढंग से नहीं रख पा रहे हैं. अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ‘जी-रामजी बिल’ का भी विरोध कर रही है, जबकि इस बिल में निर्णय लेने का अधिकार पूरी तरह ग्राम सभा और ग्राम पंचायत के पास है. इसके बावजूद कांग्रेस यह भ्रम फैला रही है कि सभी फैसले केंद्र सरकार करेगी. उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्र लिखकर नीचे स्तर तक सही जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं.

मनरेगा को लेकर अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में विधानसभा में केवल गड्ढों की ही चर्चा होती थी. उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा में सबसे ज्यादा घोटाले पश्चिम बंगाल में सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ज़मीनी स्तर पर ठोस कदम उठा रही है, फिर भी जनहित के ‘जी-रामजी’ बिल का विरोध किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. कांग्रेस की आदत बन चुकी है कि वह हर सकारात्मक कार्य का विरोध करती है, इसी कारण जनता उसे लगातार नकार रही है. आने वाले चुनावों में असम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा और कहीं भी सम्मानजनक सीटें मिलने के आसार नहीं हैं.

अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश नक्सलवाद मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को हथियार मुक्त बनाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, विद्युतीकरण और नियद नेल्लनर योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से व्यापक लाभ मिला है. पहले नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का जीडीपी में योगदान कम था, अब इन क्षेत्रों की आर्थिक भागीदारी भी बढ़ रही है. उन्होंने दावा किया कि भारत आने वाले समय में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा.

छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार के दो वर्ष पूरे होने का जिक्र करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि राज्य में नए निवेश आ रहे हैं और उद्योगपतियों का रुझान बढ़ा है. जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर तक पानी पहुंचाया गया है और सरकार का मुख्य उद्देश्य योजनाओं की पूर्णता है.

सनातन धर्म को गाली देने में कांग्रेस को मजा आता है : अरुण सिंह

सनातन धर्म और कथावाचकों को लेकर कांग्रेस नेताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं को सनातन धर्म को गाली देने में मजा आता है. उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने राम मंदिर का विरोध किया, उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है.

दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया

आरएसएस पर टिप्पणी के मामले में दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अरुण सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने संघ और भाजपा को हमेशा गालियां दी हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हो सकता है उन्हें क्षणिक सद्बुद्धि आई हो, लेकिन भाजपा इतनी बड़ी ताकत है कि किसी को जबरन प्रवेश कराने की जरूरत नहीं है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!