
*//शिक्षक संवर्ग के हितों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस संघ जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा//*
================================
//सारंगढ़-बिलाईगढ़// आज 01 अगस्त 2025 को छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस संघ जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने विकासखंड बिलाईगढ़ बी.ई.ओ.श्री सत्यनारायण साहू से उनके कार्यालय में मुलाकात किया एवं शिक्षकों के हित में विस्तारपूर्वक चर्चा परिचर्चा कर ज्ञापन सौंपा, जिसमें माह जुलाई के वेतन में कुछ शिक्षकों का वेतनवृद्धि नहीं जोड़े जाने, जी.पी.एफ.कटौती निर्धारित दर से अधिक किए जाने, वर्ष 2014 में कटौती की गई आयकर की राशि संबंधित शिक्षकों के टी डी एस कटौती एकाउंट में इन्द्राज नहीं होने, कर्मचारियों का ऑनलाइन अवकाश पोर्टल में अवकाश अपडेट नहीं होने, सत्र 2024-25 का सेवा सत्यापन अविलंब पूर्ण कर संबंधितों के सेवा पुस्तिका में प्रविष्ट करने, आगामी निकट भविष्य में सेवा निवृत्त होने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण की कार्यवाही शुरू कर सेवा निवृत्ति के दिन स्वत्वों का भुगतान सुनिश्चित करने तथा एल.बी.संवर्ग के मृत शिक्षकों के स्वत्वों एवं लंबित पेंशन प्रकरणों के लिए उनके आश्रितों को कार्यालय बुलाकर शीघ्र निराकरण करने के संबंध में विस्तारपूर्वक वार्ता हुई।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी महोदय श्री सत्यनारायण साहू ने सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक सहयोग कर तत्परता से निराकरण का आश्वासन प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को दिया पश्चात ज्ञापन सौंपा गया। संघ के प्रतिनिधि मंडल में संघ के प्रांतीय सचिव श्री नरेन्द्र कुमार साहू, जिला अध्यक्ष कामता प्रसाद साहू, विकासखंड अध्यक्ष अश्विनी जाटवर, तहसील अध्यक्ष बिलाईगढ़ कुमारी बाई साहू, भटगांव फिरतराम सायतोड़े, भुवनलाल साहू, फिरतराम साहू(वरिष्ठ प्रधानपाठक पू.मा.), राजेन्द्र राय(जिला उपाध्यक्ष), तेजप्रकाश भारद्वाज, भैयाराम पाटले(शिक्षक नेता), रामकुमार साहू(संयुक्त सचिव), दरसराम राजेत्री (संयुक्त सचिव), मनोज कुमार दुबे, धनीराम भारद्वाज, मोतीराम टंडन, उदयराम साहू, लुकेश्वर साहू पवनी, योगेश साहू एवं मोहन लाल साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक गण उपस्थित थे।







