मौत व दुर्घटना को दावत देता सलिहा घाट बसंतपुर ब्रिजसेतु पुल

मौत व दुर्घटना को दावत देता सलिहा घाट बसंतपुर ब्रिजसेतु पुल
ब्रिज मे बड़े बड़े गड्ढे और छड़ निकला बाहर, राहगीर हो रहे हैं परेशान
हो सकता है कभी भी बड़ी दुर्घटना, आखिर कब होगा ब्रिज पुल का सुधार कार्य
भटगांव: सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला और जांजगीर चाम्पा को जोड़ने वाला सलिहाघाट बसंतपुर ब्रिज-सेतु निर्माण के तहत बनाए गये करोड़ो के पुल का हाल बेहाल हैं। पुल में बने गढ्ढे और निकले सरिया-छंड़ बड़ी दुर्घटनाओं को न्यौता दे रही हैं। स्थानीय जनता व आमजन जल्द ही पुल की मरम्मत करने की माँग की है। आपको बता दें कि यह ब्रिज भटगांव बिर्रा चाम्पा और कोरबा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है जहाँ सैकड़ो हजारों वाहन और राहगीर इस रोड का उपयोग करते हैं क्योंकि ये जांजगीर चाम्पा और कोरबा जाने का सबसे शार्टकट और पहुंच मार्ग है. चाम्पा स्टेशन भी नजदीक है.
जिले के बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सलिहाघाट पुल इन दिनों लोंगों की जान पर आफत बनी है। लगभग 1 किलोमीटर तक कि बनाई गई सेतु-ब्रिज पुल सरकारी दावें की पोल खोल रही है। करोड़ो रुपए खर्च कर बनाए पुल बद से बदतर हो चले है। स्थानीय लोंग व आवागमन करने वालों की मानें तो इस पुल में लगे रेलिंग और बाहर निकले सरिया-छंड़ मौत को दावत दे रही है। पुल के बड़े-बड़े गड्ढें भी बड़ी दुर्घटनाओं के कारण बन रहें हैं।

सम्बन्धित विभाग व ठेकेदार भी इस हालात से बेखबर है। प्रशासनिक अनदेखी का खामियाजा आमजन को चुकाना पड़ रहा हैं। आए दिन दुर्घटना बढ़ रही हैं।
वहीं लोंगों ने आगे बताया कि इस पुल की रिपेयरिंग भी समय-समय पर किया जाता है लेकिन वो दिखावे बस का बनकर रह जाता है। महज कुछ दिनों में ही फिर से उखड़ जाता है और समस्यां जस का तस हो जाता है। ऐसे में लोंगों ने माँग की है कि जल्द ही इस पुल की मरम्मत की जाए जिससे कि आवागमन में कोई बाधित न हो और आमजनों के साथ होने वाली बड़ी दुर्घटनाओं को रोकी जा सकें।

गौरतलब जानकारी के मुताबिक ब्रिज-सेतु पुल पुलिया निर्माण के तहत सलिहाघाट पुल का निर्माण बिलासपुर डिवीजन से किया गया है जिनकी तमाम देख-रेख व मरम्मत का कार्य भी बिलासपुर डिवीजन ही करते हैं।
ऐसे में अब देखना होगा कि खबर दिखाए जाने के बाद शासन-प्रशासन द्वारा क्या कुछ पहल करता हैं।









