छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

प्रायवेट सुरक्षा कर्मी के चयन के लिए निजी कंपनी द्वारा शिविर की निर्धारित तिथियां* 

*प्रायवेट सुरक्षा कर्मी के चयन के लिए निजी कंपनी द्वारा शिविर की निर्धारित तिथियां* 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 जुलाई 2025/छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ सहित अन्य राज्य और जिलों में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के इच्छुक महिला और पुरुष बेरोजगारों को सुरक्षाकर्मी का रोजगार देने के लिए निजी सुरक्षा कंपनी एसआईएस लिमिटेड क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र जशपुर द्वारा जिले में शिविर का निशुल्क आयोजन किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए आवेदकों से राशि नहीं ली जाएगी। चयनित होने पर उनको कंपनी प्रतिमाह 10 से 20 हजार का वेतन सहित कुछ सुविधा उपलब्ध कराएगी।

बरमकेला ब्लाक के ग्राम पंचायत भवन साल्हेओना में 25 जुलाई को शिविर का आयोजन होगा। इसी प्रकार सारंगढ़ ब्लॉक में जनपद पंचायत कार्यालय सारंगढ़ में 28 जुलाई, ग्राम पंचायत छिंद में 30 जुलाई, सालर में 4 अगस्त, गोडम में 5 अगस्त, कोसीर में 6 अगस्त को शिविर आयोजित किया जाएगा।इसी प्रकार बिलाईगढ़ जनपद पंचायत भवन में 8 अगस्त, ग्राम पंचायत भवन बांसउरकुली में 11 अगस्त और पीपरभवना में 12 अगस्त को शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!