भटगांव पुलिस की लगातार कार्यवाही, 02 शराब कोचियों को किया गया गिरफ्तार

भटगांव पुलिस की लगातार कार्यवाही, 02 शराब कोचियों को किया गया गिरफ्तार
भटगांव : थाना प्रभारी भटगांव निरीक्षक वीणा यादव के नेतृत्व में थाना भटगांव स्टॉफ के द्वारा आज दिनांक 11.06.2025 को मुखबिर सूचना मिलने पर अवैध शराब रेड कार्यवाही की गई जिसमे जरिये मुखबिर सूचना मिलने पर कि हरिराम बंजारे निवासी भटगांव अपने घर बाडी में अधिक मात्रा में अवैध कच्चीअ महुआ शराब बिक्री करने के लिए छिपाकर रखा है, की सूचना पर गवाहों को साथ लेकर मौका स्थल पहूंचकर मुखबिर के बताएं स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किये, तलाशी लेने पर हरिराम बंजारे के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 41 पाऊच प्रत्येक में 200 एमएल भरा हुआ कच्ची महुआ शराब कुल 8 लीटर 200 एमएल कीमती 1630 रूपये को जप्त कर विधिवत कार्यवाही कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 95 /2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही किया गया। 

एवं एक अन्य प्रकरण में मुखबीर के बताये अनुसार एक व्यक्ति अपने घर से लगे बाड़ी में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री करने के लिए छिपाकर रखा है, की सूचना पर गवाहों को साथ लेकर मौका स्थल पहूंचकर मुखबिर के बताएं स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किये, तलाशी लेने पर रतिराम बंजारे के कब्जे से एक लाल सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर झिल्ली में भरा 9 लीटर हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब कीमती 1800/रूपये को जप्त कर विधिवत कार्यवाही कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 96 /2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही किया गया। 

◆ दोनों प्रकरणों में आरोपीयों से कुल 17. 200 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 3,430/- रुपये जप्त किया गया ◆
◆ गिरफ्तार आरोपीगण :-
01. अप. क्र 95/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट में गिरफ्तार आरोपी हरिराम बंजारे पिता रामनाथ बंजारे उम्र 38 साल साकिन वार्ड 09 नगर पंचायत भटगांव थाना भटगांव जिला सारंगढ बिलाईगढ (छ.ग.)
02. अप. क्र 96/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट में गिरफ्तार आरोपी रतिराम मनहर पिता आजु राम उम्र 43 साल साकिन घाना थाना भटगांव जिला सारंगढ बिलाईगढ (छ.ग.)* को आज दिनांक 12.06.2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक वीणा यादव थाना प्रभारी, प्र.आर. मोहन बजाज म.प्र.आर. नीलम रत्नाषकर, म0आर0 रीना बघेल आरक्षक खेलावन बघेल, शशिकांत खुटे, नरेन्द्र चंद्रा, अशोक साहू एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।





