ग्राम चिकनीडीह और सलिहाघाट के अलग-अलग चोरी को अंजाम देने वाले आरोपियों को भटगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

भटगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही..
ग्राम चिकनीडीह और सलिहाघाट के अलग-अलग चोरी को अंजाम देने वाले आरोपियों को भटगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपीगणों से तीन अलग-अलग प्रकरणों में चोरी किये गये सामान जप्त
मोटरसाइकिल, सबमर्सिबल पंप, बैटरी, जुमला कीमती लगभग 80 हजार रुपये को किया जप्त
भटगांव : पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंजनेय वार्ष्नेय के द्वारा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अपने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है इसी तरताम्य में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ बिलाईगढ़ श्री अंजनेय वार्ष्नेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया सारंगढ़ बिलाईगढ़ श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिलाईगढ़ श्री विजय कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन पर अवैध शराब,जुआ,सट्टा, गांजा जैसे अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करने थाना प्रभारी भटगांव निरीक्षक वीणा यादव के नेतृत्व वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देश पर थाना भटगांव के अपराध क्रमांक क्रमशः 66/25, 71/25 धारा 303(2) बीएनएस चोरी के प्रकरणों के अज्ञात आरोपियों का पता तलाश कर धर पकड़ करने थाना स्तर पर टीम गठित किया गया था। दिनांक 06.06.25 को मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम चिकनीडीह का दावेद केवट, महेश्वर चंद्रा चोरी का मोटरसाइकिल को बेचने के लिए ग्राम धोबनी के अनुराग साहू के पास गए हैं की सूचना मिलने पर हमराह स्टॉप एवं गवाह को साथ लेकर ग्राम धोबनी चौकी बेलदुला के अनुराग साहू के घर जाकर रेड किये जहा दावेद, महेश्वर अनुराग साहू को पकड़े। अनुराग साहू से पूछताछ करने पर चोरी किए सामानों को अपने पास रखना स्वीकार किया तीनों पकड़े गए आरोपियों का मेमोरेंडम लिया गया जिन्होंने अपने-अपने मेमोरेंडम में बताएं कि चोरी किए सभी सामानों को ग्राम रायकोना के मणिकांत साहू के पास रखना बताया। मणिकांत साहू को उसके घर जाकर पकड़कर उसका मेमोरेंडम लेने पर मोटरसाइकिल, सबमर्सिबल पंप, 03 नग बैटरी को अपने पास रखना स्वीकार किया और अपने घर के अंदर से निकालकर चोरी किए मोटरसाइकिल बजाज पल्सर एवं एक पुरानी सबमर्सिबल पंप और 3 नग बैटरी जुमला कीमती लगभग 80 हजार रुपये को मणिकांत साहू से बरामद कर जप्ती किया गया। आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा का घटित करने का पर्याप्त सबूत पाए जाने से आज दिनांक 07.06.2025 को विधिवत आरोपीगण – 01. मणिकांत साहू उर्फ राजू साहू पिता उत्तर कुमार साहू उम्र 30 साल निवासी रायकोना थाना सरसींवा 02. दावेद कुमार केवट पिता शिव कुमार केवट उम्र 20 साल, 03. महेश्वर चंद्र पिता संत रामचंद्र उम्र 19 साल सभी साकिनान चिकनीडीह,थाना भटगांव 04. अनुराग साहू पिता राम कुमार साहू उम्र 20 साल निवासी धोबनी थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ०ग०) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों के देकर आरोपीगणों को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

प्रकरण की संपर्ण कार्यवाही में निरीक्षक वीणा यादव थाना प्रभारी, सउनि बलिराम निराला, बृजमोहन कश्यप प्रधान आरक्षक युधिष्ठिर धीरहे, एकराम सिदार महिला प्रधान आरक्षक नीलम रत्नाकर, आरक्षक खेलावन बघेल, शशिकांत खुटे नरेंद्र चंद्रा, एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।







