छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप हेतु 31 मई तक नवीनीकरण आवेदन आमंत्रित* 

*पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप हेतु 31 मई तक नवीनीकरण आवेदन आमंत्रित* 

 *छात्रवृत्ति भुगतान की संभावित तिथि 10 जून*

*पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का वार्षिक रूपरेखा*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 मई 2025/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा विभागीय पोर्टल पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन https://postmatric-scholarship.cg.nic.in में ऑनलाईन आवेदन किया जाता है। नवीनीकरण अंतर्गत

शासकीय संस्थाओं को 07 दिवस तथा अशासकीय संस्थाओं को अधिकतम 10 दिवस में नवीनीकरण का आवेदन 31 मई 2025 तक जमा करना होगा, जिसका संभावित भुगतान तिथि 10 जून 2025 निर्धारित है।

वर्तमान में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछडा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का ऑनलाईन भुगतान वर्ष में एक बार जनवरी से मार्च के मध्य किया जाता है। व्यापक लोकहित एवं छात्रहित को ध्यान में रखते हुए सघन एवं सतर्क रूप से छात्रवृत्ति का भुगतान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत अनिवार्य अभिलेख के परीक्षण उपरांत शिक्षा सत्र 2025-26 के प्रारंभ में जारी किये जाने का निर्णय लिया गया है। वर्ष 2025-26 में नवीनीकरण एवं नवीन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरण हेतु समय-सीमा का निर्धारण किया गया है।

*आगामी माह में नवीनीकरण*

इसी प्रकार आगामी माह में

31 अगस्त और 30 नवंबर तक आवेदन का नवीनीकरण किया जाएगा जिसका संभावित भुगतान तिथि क्रमशः 10 सितम्बर और 31 दिसम्बर निर्धारित है।

*अगस्त, सितम्बर और नवंबर में नवीन आवेदन*

शासकीय संस्थाओं को 07 दिवस तथा अशासकीय संस्थाओं को अधिकतम 10 दिवस में नवीन आवेदन 31 अगस्त 2025 तक जमा करना होगा, जिसका संभावित भुगतान तिथि 10 सितम्बर निर्धारित है। इसी प्रकार 30 सितम्बर और 30 नवम्बर तक जमा आवेदनों का संभावित भुगतान तिथि क्रमशः 10 अक्टूबर और 31 दिसम्बर 2025 निर्धारित है।

वर्ष 2025-26 में प्राप्त नवीनीकरण एवं नवीन आवेदनों का समयावधि में भुगतान तिथि पूर्व सक्षम अधिकारी द्वारा परीक्षण कर छात्रवृत्ति का समस्त भुगतान माह दिसम्बर तक पूर्ण किया जाना है। इसके पश्चात विशेष प्रकरणों में ही (जैसे परीक्षा परिणाम में विलम्ब, आवेदन तथा संलग्न दस्तावेजों में त्रुटि आदि) के अंतर्गत प्राप्त होने वाले लंबित आवेदनों का भुगतान आगामी दो माह में किया जाएगा।

Oplus_131072

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!