छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

सुशासन तिहार में मांग पर पटवारी हटाए गए और नकल शाखा खोला गया* 

*सुशासन तिहार में मांग पर पटवारी हटाए गए और नकल शाखा खोला गया* 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 4 मई 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार का आयोजन जिले में किया जा रहा है, जिसमें पहले चरण में 08 से 11 अप्रैल तक आम जनता से आवेदन पत्र प्राप्त किये गए, जिनका निराकरण सुशासन तिहार के दूसरे चरण में 4 मई तक किया जाना निर्धारित था। इसी कड़ी में अरूण कुमार साहू पार्षद, नगर पंचायत पवनी एवं अन्य के द्वारा नगर पंचायत पवनी के पटवारी को हटाने आवेदन-पत्र सुशासन तिहार में प्रस्तुत किया था, जिस पर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बिलाईगढ वर्षा बंसल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पवनी में पदस्थ पटवारी को तत्काल पवनी से हटाकर दुम्हानी हल्का में पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार आवेदक अध्यक्ष नगर पंचायत भटगांव एवं अन्य पार्षदों के द्वारा तहसील भटगांव में नकल शाखा खोले जाने हेतु आवेदन-पत्र प्रस्तुत किया गया है जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तहसील भटगांव में नकल शाखा का कार्य प्रारंभ किये जाने हेतु एसडीएम बिलाईगढ़ द्वारा तहसीलदार भटगांव को आदेशित किया गया है।

Oplus_131072

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!