छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हेतु 22 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित*

*सारंगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हेतु 22 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत नगरीय निकाय सारंगढ़ के वार्ड 10 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका हेतु इच्छुक महिला उम्मीदवार से एकीकृत बाल विकास परियोजना खेलभांठा सारंगढ़ में 22 अप्रैल 2025 तक आवेदन आमंत्रित है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण और आंगनबाड़ी सहायिका के लिए योग्यता आठवी उत्तीर्ण निर्धारित है।

इसी प्रकार आवेदिका को संबंधित वार्ड या नगरीय निकाय का निवासी होना चाहिए। नगरीय निकाय के मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर उसकी कॉपी या निवास प्रमाण पत्र में वार्ड के निवासी के लिए पार्षद या पटवारी का हस्ताक्षर होना चाहिए। आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष तक होनी चाहिए। सभी दस्तावेज, 12वी, 8वी की अंकसूची, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि के फोटोकॉपी में स्वयं के हस्ताक्षर कर स्वप्रमाणित कर आवेदन पत्र में संलग्न किया जाना अनिवार्य है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!