छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

75 से अधिक मकानों पर बुलडोजर एक्शन : नपा की कार्रवाई से लोगों में नाराजगी, कहा- नहीं दी गई थी नोटिस

बीजापुर. नगर पालिका क्षेत्र में न्यू बस स्टैंड के पीछे शुक्रवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. यहां अवैध तरीके से बनाए गए 75 से अधिक मकानों को तोड़ा जा रहा है. नगर पालिका की राजस्व टीम मौके पर 2 बुलडोजर के साथ पहुंचे हैं. इस कार्रवाई से प्रभावित परिवारों में नाराजगी है. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों को पिछले कुछ महीनों में कई बार नोटिस दिया गया है. वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें कोई सूचना या नोटिस नहीं दिया गया. उनका कहना है कि ठंड के मौसम में वह कहां जाएंगे.

जानकारी के अनुसार, न्यू बस स्टैंड इलाके में बसे हुए लगभग 75 मकानों को लेकर प्रशासन ने कई बार नोटिस जारी कर ग्रामीणों को सूचना दी गई थी, लेकिन नोटिस की अवहेलना की गई. जिसके बाद प्रशासन ने अपने कार्रवाई शुरू कर दी है. लगभग 75 मकानों पर कार्रवाई जारी है.

प्रशासन पर ग्रामीणों का नोटिस नहीं देने का आरोप

प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से उन्हें किसी प्रकार से सूचना या नोटिस नही दी गई. शुक्रवार की सुबह अचानक आकर बुलडोजर से सीधे हमारे घरों को तोड़ने लगे. उनके रुकवाने पर भी वह नहीं रुके. पूरी तरह घरों को गिराकर चले गए. अब इस ठंड के मौसम में वह और उनके छोटे बच्चे कहां जाएं, क्या करें. उन्होंने मांग की कि प्रशासन की ओर से उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!