मुख्य खबररायगढ़लोकप्रिय

शराब पीने के लिए मांगे रूपये, नहीं देने पर पेट्रोल पंप के सेल्समैन से बदमाशों ने की मारपीट, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायगढ़। CG CRIME : पेट्रोल पंप पर मारपीट की सूचना पर तत्काल हरकत में आयी पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी कर 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों में एक विधि के साथ संघर्षरत बालक भी शामिल है।

बता दें पेट्रोल पंप के मालिक ने लूटपाट की घटना से इंकार कर दिया है, आरोपियों को बलवा, मारपीट के अपराध में पुसौर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन से शराब पीने के लिए मांगे थे रूपये, नहीं मिलने पर मारपीट कर फरार हो गए थे।

रायगढ़ कल की रात्रि थाना पुसौर क्षेत्र अंतर्गत सारंगढ़ मुख्य मार्ग में ग्राम तुपकधार स्थित सिद्धी फ्यूल (पेट्रोल पंप) में रात्रि करीब 9:40 बजे 6-7 की संख्या में स्कार्पियो वाहन में आये अज्ञात व्यक्तियों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन जयराम (44 साल) से शराब पीने के लिए रूपये मांगे, जयराम ने रुपए देने से इनकार किया तो उसे गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। इस बीच पंप में काम कर रहे जयकुमार का लड़का श्रवण (24 साल) और लोचन गुप्ता बीच बचाव करने आये जिन्हें भी अज्ञात व्यक्तियों ने हाथ मुक्का लात से मारपीट कर से पेट्रोल पंप में उत्पाद मचाते हुए भाग गए ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस को पेट्रोल पंप के किसी कर्मचारी ने अज्ञात आरोपियों द्वारा रूपयों की लूटपाट कर भाग जाने की सूचना दी गई थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने तत्काल जिले के सभी एक्जिट पांइट की नाकेबंदी कराया गया तथा नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला एवं साइबर सेल व थाना प्रभारियों को नाकेबंदी कर संदेही स्कार्पियो वाहन एवं आरोपियों की पतासाजी का निर्देश दिये।

घटना के कुछ ही देर बाद तत्काल पुसौर टीआई रोहित बंजारे अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया। फुटेज में आरोपीगण नशे में सेल्समेन जयराम, उसके लड़के श्रवण और लोचन गुप्ता से मारपीट करते साफ दिखाई दे रहे थे और घटना कारित कर फरार हुए बोलेरो का नंबर सीजी 13 ए.ए 9450 की जानकारी मिली। वाहन के डिटेल पर वाहन स्वामी के थाना जूटमिल के भजनडिपा के होने की जानकारी मिली। तत्काल पुलिस छापेमारी कर घटना में शामिल रहे पांच आरोपी लखेश्वर निराला, वीरेंद्र निराला, भोला जाटवार, कलेश्वर जाटवार, मंशाराम जाटवार और अपचारी बालक को हिरासत में लिया गया, पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!