छत्तीसगढ़मुख्य खबररायपुरलोकप्रिय

CG BIG NEWS : राजभवन पहुंचे CM विष्णुदेव साय, 18 अगस्त को हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, नए मंत्रियों के नामों को लेकर सुगबुगाहट तेज

CG BIG NEWS : राजभवन पहुंचे CM विष्णुदेव साय, 18 अगस्त को हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, नए मंत्रियों के नामों को लेकर सुगबुगाहट तेज

रायपुर। CG BIG NEWS: छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट के विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज है। संगठन के पदाधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि, 18 अगस्त को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से CM विष्णुदेव साय को कैबिनेट विस्तार की हरी झंडी मिल चुकी है। वहीं आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे है। तीन नए मंत्री के

बताया जा रहा है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल बनाने पर सहमत हो चुका है। साय कैबिनेट में 2 संगठन और एक RSS की पसंद का मंत्री आने वाले दिनों में शामिल होगा। वहीं, पुराने मंत्रियों की कुर्सी सुरक्षित रहेगी, उनके विभागों में कोई बदलाव नहीं होगा।

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त को जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना होंगे। ऐसे में अनुमान है कि शपथ ग्रहण की प्रक्रिया अगले पांच दिनों में पूरी कर ली जाएगी। कैबिनेट विस्तार पर CM साय ने कहा कि इंतजार करते रहिए, हो भी सकता है।

18 अगस्त को हो सकता है कैबिनेट विस्तार

जानकारी के मुताबिक 18 अगस्त को प्रदेश के 3 नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक CM साय के विदेश दौरे से पहले नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण हो सकता है.. CM विष्णु देव साय 21 अगस्त को 10 दिनों के लिए विदेश दौरे पर जा रहे हैं. बता दें कि वर्तमान में साय कैबिनेट में 2 मंत्री पद खाली है. वहीं, प्रदेश में हरियाणा फॉर्मूला लागू होने की बात हो रही है. ऐसे में तीन नए मंत्री बनाए जा सकते हैं.

तीन नए चेहरे जुड़ेंगे

बीजेपी संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, संगठन विस्तार के दौरान तीन नेताओं को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसमें सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को प्राथमिकता दी जाएगी।

अनुमान है कि एक मंत्री सामान्य वर्ग से, दूसरा अनुसूचित जनजाति से और तीसरा पिछड़ा वर्ग से चुना जा सकता है। इसके साथ ही बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग से एक-एक मंत्री शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इन नामों पर चर्चा तेज दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब का नाम आगे चल रहा है। वहीं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, कुरुद विधायक अजय चंद्राकर के नामों पर भी कयास लगाए जा रहे है। इन सभी से 3 लोगों को साय कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

संसदीय सचिवों की भी हो सकती है नियुक्ति

अगस्त महीने में ही बीजेपी संसदीय सचिव और रिक्त निगम मंडल के अध्यक्षों की भी नियुक्त कर सकती है। इस नियुक्ति में सीनियर और जूनियर का औसत देखने को मिलेगा। बता दें कि, संसदीय सचिव नियुक्त करने की परंपरा भाजपा शासनकाल में डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहते शुरू हुई थी।

उस समय कांग्रेस ने इसका कड़ा विरोध किया था और इसे ‘मिनी कैबिनेट’ बताते हुए असंवैधानिक करार दिया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद भूपेश बघेल सरकार ने भी इस परंपरा को बनाए रखा और 13 विधायकों को संसदीय सचिव बनाया। अब विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार भी इन पदों को भरने की तैयारी में है।

साय कैबिनेट के वर्तमान में मंत्री

1 विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री

2 अरुण साव, उप मुख्यमंत्री

3 विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री 4 ओपी चौधरी, वित्त मंत्री 5 मंत्री केदार कश्यप, वन मंत्री

6 दयाल दास बघेल, खाद्य मंत्री

7 टंकराम वर्मा, खेल मंत्री 8 लखन लाल देवांगन, उद्योग मंत्री

9 श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री

10 रामविचार नेताम, आदिम जाति कल्याण मंत्री 11 लक्ष्मी राजवाड़े, महिला बाल विकास मंत्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!