छत्तीसगढ़बीजापुर

नक्सलियों ने की अपने भाई के दोस्त की हत्या:बीजापुर में जन अदालत लगाकर 2 ग्रामीणों को मारा, अब तक नहीं हुई FIR

छ्त्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। इनमें से एक हार्डकोर इनामी नक्सली DVCM (डिवीजन कमेटी मेंबर) दिनेश मोड़ियम का भाई है। हालांकि, इन दोनों को क्यों मारा गया है यह भी स्पष्ट नहीं है। मामले के संबंध में अब तक कोई FIR भी दर्ज नहीं हुई है। मामला बीजापुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, माओवादियों ने रविवार की सुबह पेद्दाकोरम के जंगल में जनअदालत लगाई। यहां उन्होंने किसी कारण से हार्डकोर नक्सली दिनेश मोड़ियम के भाई राजू मोड़ियम और पुसनार के रहने वाले दुला कोडमे की हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक, माओवादियों ने दोनों पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि पहले दोनों को सैकड़ों ग्रामीणों के बीच खड़ा किया गया।

इसके बाद दोनों की पिटाई की गई। फिर, माओवादियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर दोनों की हत्या कर दी। इस वारदात के संबंध में परिजनों या ग्रामीणों की तरफ से थाने में किसी तरह की कोई शिकायत अब तक नहीं की गई है। बीजापुर के पुलिस अफसरों का कहना है कि, सूत्रों से वारदात के संबंध में पता चला है। मामले की तस्दीक की जा रही है। तस्दीक के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button