छत्तीसगढ़बस्तर

डेढ़ करोड़ के इनामी नक्सली की हार्ट अटैक से मौत, बड़े हमलों में था मेन प्लानर

बस्तर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक नक्सली की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बता दें इस नक्सली पर 1.55 करोड़ रुपए का इनाम था। CPI माओवादी कट्टम सुदर्शन की मौत हो गई। माओवादी प्रवक्ता अभय ने विज्ञपति जारी कर सूचना दी। माओवादी सुदर्शन, बस्तर, ओडिशा और आंध्र में कई बड़े हमलों में शामिल रहा था और कई हमलों में प्रमुख प्लानर रहा है।

बड़े नक्सली हमलों में था शामिल

माओवादी सुदर्शन के खिलाफ 17 आपराधिक मामले दर्ज थे। सुदर्शन ने दो साल पहले दंतेवाड़ा में CRPF जवानों पर भी हमला किया था, जिसमें सीआरपीएफ के 70 जवान शहीद हुए थे। सुदर्शन की पत्नी साधना की कुछ साल पहले एक मुठभेड़ में मौत हो गई थी। मंचिरयाला जिले के कटकम सुदर्शन 1980 में कोंडापल्ली सीतारमैया के नेतृत्व वाले पीपुल्स वार ग्रुप में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!