
हरेन्द्र बघेल रायपुर. Nandkumar Sai join Congress: भाजपा और आदिवासी समाज के बड़े नेता नंद कुमार सहाय कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। उनके इस्तीफे और कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा के नेता इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
Nandkumar Sai join Congress: पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में निश्चित रूप से नंदकुमार साय जी ने प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाला। पार्टी ने हमेशा उनको सम्मान का दर्जा दिया। चाहे राष्ट्रीय स्तर पर हो या फिर प्रदेश स्तर पर हो। तीन बार लोकसभा चुनाव लड़े, पार्टी ने दो बार राज्यसभा में भेजने का काम किया। अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व उनके कंधे पर था। उन्होंने उसका निर्वहन किया, नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से भी उन्होंने काम किया। जो दायित्व पार्टी ने दिया, पार्टी ने जो सम्मान दिया उसके बाद भी उन्होंने अपना निर्णय लिया है। वे वरिष्ठ नेता है, राजनीति में सब कुछ जानते समझते हैं, मैं तो यही कहूंगा कि एक नए दल में जा रहे हैं तो मैं अपनी ओर से शुभकामनाएं व्यक्त करता हूं।
नंदकुमार साय द्वारा कांग्रेस की तारीफ पर डॉ रमन ने कहा कि अब कांग्रेस में चले गए हैं तो कांग्रेस की तारीफ करना तो उनकी मजबूरी है। उनके इस्तीफे पर डॉक्टर रमन ने कहा कि कल से ही उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया हमारे विष्णु देव राय जी और पवन सहाय जी लगातार उनसे संपर्क कर रहे थे उनके परिजनों से बात किए कोशिश चलता रहा मगर एक बार किसी ने यदि मन बना लिया तो मन बना लिया।
उनके इस्तीफे के पीछे कारणों पर बोले अब क्या कारण था यह तो मैं नहीं कह सकता मगर मैं आज की तारीख में जितनी मेरी जानकारी है मैं तो यही कहूंगा यदि पार्टी छोड़ा है और 40 50 साल की मेहनत तपस्या छोड़कर जा रहे हैं तो निश्चित रूप से आज बीजेपी की तरफ से मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।
