छत्तीसगढ़

नाबालिग प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या: दूसरे युवकों से था अवैध संबंध, नाराज़ प्रेमी ने संबंध बनाया, फिर गला घोंटकर कर दी हत्या, गिरफ्तार..

डोंगरगढ़ : CG Crime : प्रदेश में नाबालिग लड़कियों के साथ हत्या और दुष्कर्म की वारदातें नहीं थम रही हैं। नाबालिक लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर उससे शारीरिक संबंध बनाने के बाद हत्या करने का एक और मामला सामने आया है। यह घटना बीते बुधवार की बताई जा रही है, बहरहाल आज पुलिस ने युवती का शव बरामद कर आरोपी को धरदबोचा है।

मोहला थाना से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम टेलीटोला निवासी एक महिला ने 30 नवंबर को थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई थी कि सुबह करीब 4:00 बजे उनकी नाबालिग लड़की शौच जाने के नाम पर घर से निकली थी जो अभीतक वापस नहीं आई। पुरे दिन तलाश करने के बाद भी उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

पुलिस ने युवती के अपहरण का मामला दर्ज करते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई, पुलिस को नाबालिक युवती का शव उसके घर के पीछे खेत में पैरावट में दबा हुआ मिला, प्रथम दृष्टि हत्या लगने पर पुलिस ने शक के आधार पर बालोद निवासी महेंद्र को हिरासत मे लिया तथा उसने कड़ाई से पूछताछ पर उसने हत्या करना कबूल किया

आरोपी महेंद्र ने पुलिस को बताया कि युवती उसकी प्रेमिका थी, दूसरे युवकों से अवैध संबंध थे, 30 नवंबर की सुबह उसने युवती को बुलाया तथा पहले उससे शारीरिक संबंध बनाया तथा उसका मोबाइल देखने पर अन्य लोगों के साथ उसकी चेटिंग से वो गुस्से में आ गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी, शव को पेरावट में छुपाकर आरोपी भाग निकला, पुलिस ने 363, 366, 376-2, 02, 201,4,6 के तहत मामला दर्ज किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!