छत्तीसगढ़बलौदा बाज़ार

हत्या की गुत्थी सुलझी : लड़की को छेड़ने से मना किया तो दोस्तों के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट, 8 आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार. लवन पुलिस ने ग्राम कोलिहा के रामस्वरूप की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. हत्या के आठ आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार व तीन मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है.

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने बताया कि लवन के मेन रोड में रामस्वरूप की लाश मिली थी. प्रथम दृष्टि एक्सीडेंट लग रहा था पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई.

जांच में पता चला कि मृतक ने आरोपी को एक कार्यक्रम के दौरान लड़की को छेड़ने से मना किया था, जो उसे नागवार गुजरा और उसने मौका पाते ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी और सड़क में दुर्घटना का रूप दिया था. ग्रामीणों के मुताबिक इसमें और भी लोग शामिल हैं, जिनकी पता तलाश की जा रही.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!