छत्तीसगढ़रायपुर

मनरेगा कर्मियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, अपनी इन मांगों को लेकर निकालेंगे ‘न्याय यात्रा’

हरेन्द्र बघेल रायपुर :  छत्तीसगढ़ में आज मनरेगा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। पांच संभागो के मनरेगा कर्मी अपनी तीन मांगों को लेकर सड़कों पर न्याय यात्रा निकालेंगे। प्रदेश के कुल पांच संभागों (रायपुर संभाग, बिलासपुर संभाग, दुर्ग संभाग, बस्तर संभाग, सरगुजा संभाग) के मनरेगा कर्मचारी अपनी तीन सूत्रीय मांगो को लेकर अनोखा प्रदर्शन करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेशभर के मनरेगा कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें पंचायत कर्मी का दर्जा मिले, इसके साथ ही उनकी मांग है कि उनका नियमितीकरण किया जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि मनरेगा कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कभी भी काम से निकाल दिया जाता है।

जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उन्होंने सरकार से रोजगार सहायक का ग्रेड पे की मांग की है। इसके साथ मनरेगा कर्मी इसकी की भी मांग कर रहे हैं कि हड़ताल के दौरान जो उनका वेतन रुका हुआ था उसे बहाल कर दिया जाए।

बता दें प्रदेशभर के पांच संभागों के मनरेगा कर्मचारी आज सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। सभी मनरेगा कर्मी आज न्याय यात्रा निकालेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती तो आगे वो और बड़ा प्रदर्शन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button