कांकेरछत्तीसगढ़

चुनाव प्रचार के लिए जा रहे मंत्री कवासी लखमा के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

कांकेर। CG NEWS : जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई। बताया जा रहा है कि मंत्री लखमा चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ है। फिलहाल ये सूचना मिली है कि कार में सवार किसी को भी चोट नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक मंत्री चुनाव प्रचार के लिए भानुप्रतापपुर जा रहे थे। इस दौरान उनके काफिले की गाड़ी जैसे ही चारामा क्षेत्र के मचांदुर नाका क्षेत्र से होकर गुजरी, मंत्री कवासी लखमा की फालो गाड़ियां अबस में भिड़ गयी। इस हादसे में गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई है। हालांकि कवासी लखमा सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

मंत्री कवासी भानुप्रतापपुर उपचुनाव की कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के जन सम्पर्क कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी चारामा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मचांदुर नाका के पास यह हादसा हुआ। वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बताये जा रहे हैं। कवासी लखमा के वाहन को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!