छत्तीसगढ़मुंगेली

भेंट-मुलाकात: लोरमी को नगर पंचायत से बनाया जायेगा नगर पालिका, CM ने की कई बड़ी घोषणाएं

मुंगेली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत लोरमी विधानसभा क्षेत्र के खुड़िया ग्राम पहुंचे। खुड़िया ग्राम को राजस्व ग्राम करने की घोषणा से संबोधन आरंभ किया। इस दौरान सीएम भूपेश ने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का फीडबैक लिया। वहीं जनता की परेशानी सुनी और समाधान भी किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोरमी नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की घोषणा की। इसके आलावा सीएम कई अन्य घोषणाएं की

  1. ग्राम गोडखाम्ही को नगर पंचायत बनाया जाएगा।
  2. खुड़िया को राजस्व ग्राम बनाया जाएगा।
  3. खुड़िया को पर्यटन स्थल में विकसित किया जाएगा एवं रिसॉर्ट बनवाया जाएगा।
  4. डिंडोरी को उप तहसील बनाया जाएगा।
  5. डिंडोरी से नवागांव दयाली मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
  6. लोरमी नगर पंचायत में इंडोर स्टेडियम बनाने 01 करोड रूपए दिए जाएंगे। I
  7. नौरंगपुर व नवरंगपुर में 33/11 के.वी. विद्युत सब-स्टेशन की स्थापनी की जाएगी।
  8. लोरमी के 05 विस्थापित वन ग्रामों बांकल, बोरकछार, सामरथसान, न्यू बहाउड़ व न्यू जल्दा के विकास हेतु 20-20 लाख प्रदाय किये जाएंगे।
  9. लोरमी नगर उद्यान विकसित करने हेतु 01 करोड़ रूपए प्रदाय किए जाएंगे।
  10. दस देवगुडियों के उन्नयन के लिए 50 लाख रूपये स्वीकृत किए जाएंगे।
  11. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोरमी में ब्लड बैंक की स्थापना की जाएगी।
  12. एटीआर क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की मुहिम प्रारंभ की जाएगी।
  13. ग्राम पंचायत रखेली में गनियारी नदी पर पुल निर्माण करवाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!