आजा नचले डांस प्रतियोगिता जुनवानी की विनर बना मयूरी डांस ग्रुप सारंगढ़

के पी पटेल भटगांव। ग्राम पंचायत जुनवानी में लगातार 15 वर्ष से न्यू लायंस क्लब जुनवानी की तत्वधान में नव वर्ष की उपलश्य पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आजा नच ले डांस प्रतियोगिता का आयोजन 12 जनवरी 2023 को संपन्न हुआ। डांस के मंच पर डांसरो ने खूब थिरके और मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनमोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय जनपद पंचायत सदस्य कलावती सहदेव सिंह सिदार व विशिष्ट अतिथि दसोदा दिनेश केवट सरपंच जुनवानी , रोहित खुटे उपसरपंच , समारू सिदार, रामेशर साहू, उमाशंकर साहू पंच, सुखदेव निषाद पूर्व सरपंच प्रतिनिधि, भरोस यादव की गरिमा मय उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम में कुल 30 से 40 डांसर एकल, युगल , ग्रुप ने भागा लिया था। और सभी ने रात भर डांस की इस रियलटी शो में जमकर डांस की जलवे बिखेरे।
डांस प्रतियोगिता में कुल 6 इनाम समिति द्वारा रखा गया था। जिसमे प्रथम मयूरी डांस ग्रुप सारंगढ़ पहला , मोहनी डांस ग्रुप कलमा (बैराज चंद्रपुर) दूसरा, भोला डांस ग्रुप रायगढ़ तीसरा , मुस्कान साहू एकल कोरबा चौथा , कौसल एंड लक्ष्मी युगल पटेवा महासमुंद पांचवां, एडी ब्वॉयस ग्रुप सारंगढ़ छठवां रहा।
कार्यक्रम का संचालन अमित यादव, चैतराम सिदार, सरोज कुमार सिदार ने की। और कार्यक्रम में विशेष रूप से धरम यादव , राजकुमार यादव ,दिनेश केवट, अजय यादव, संतोष यादव वेल्डर्स , संतोष यादव मास्टर , पुरूषोत्तम यादव , रमेशर यादव , दाऊलाल यादव , देवकुमार यादव , सीता राम यादव, सहित आदि लोगों का सहयोग रहा।