कोरबाछत्तीसगढ़

बरपाली कॉलेज में संविधान की प्रस्तावना के वाचन के साथ विभिन्न प्रतियोगिता का किया गया आयोजन…

बरपाली कॉलेज में संविधान की प्रस्तावना के वाचन के साथ विभिन्न प्रतियोगिता का किया गया आयोजन…


बरपाली(कोरबा ) : शासकीय महाविद्यालय बरपाली में शासन के निर्देशानुसार प्राचार्य डॉ अंबिका प्रसाद वर्मा के संरक्षण में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ रंजना नाथ एवं प्राध्यापकों के द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया। डॉ रंजना नाथ ने संविधान के प्रस्तावना का वाचन कराया। शुरुआत में स्वीप प्रभारी डॉ टी एल मिर्झा विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर मानवता के सजग प्रहरी एवं संविधान के शिल्पकार थे। उनकी दूरदर्शिता एवं अदभुत ज्ञान के सामंजस्य से हमें विश्व का सबसे बड़ा संविधान मिला। वरिष्ठ प्राध्यापक एवं कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई डॉ रंजना नाथ ने कहा कि देश का संविधान में मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य के साथ साथ राज्य के नीति निर्देशक तत्वों का भी उल्लेख किया गया है, जिसके माध्यम से एक लोक कल्याणकारी सरकार का विधान संभव हो पाया है। उन्होंने आह्वान किया कि हमें संविधान के अनुरूप आचरण करना चाहिए।

संविधान दिवस के पावन अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाषण प्रतियोगिता हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में बबीता साहू ने प्रथम, करण पटेल ने दूसरा एवं रुचि कंवर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियंका कवर बीएससी अंतिम, द्वितीय स्थान रागनी एवं तृतीय स्थान लखेश्वरी बीए अंतिम ने प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मैं पहला स्थान याचिका रानी महंत एवं समूह को मिला, द्वितीय स्थान में करण पटेल एवं दिव्या साहू को मिला, तृतीय स्थान पर चिंटू दास एवं हिमांशु अनंत रहे। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बबीता साहू एवं समूह को मिला, द्वितीय स्थान मोना बैरागी एवं समूह तथा तृतीय स्थान याचिका महंत एवं समूह को मिला। यह कार्यक्रम सिस्टमेटिक वोटर्स एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन स्वीप कार्यक्रम, राष्ट्रीय सेवा योजना, राजनीति विभाग, विज्ञान विभाग, वाणिज्य विभाग, हिंदी विभाग के संयुक्त आयोजन में संपन्न हुआ। भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप समस्त छात्र छात्राओं एवं नागरिकों को संविधान का परिचय देने में सफल रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं, रासेयो स्वयंसेवक तथा विभिन्न विभाग के शिक्षक भी उपस्थित रहे जिनमें मुख्य रुप से प्रो एसके तांब्रे, रसायन विभाग, प्रो नंदिनी साहू समाज शास्त्र, प्रो प्रमोद दास राजनीति विभाग, प्रो आशीष वर्मा भौतिकी, प्रो धनेश्वर प्रसाद चंद्रा गणित, प्रो विश्वनाथ वाणिज्य, प्रो कोमलेश वैष्णव हिंदी उपस्थित रहे। छत्र छात्राओं में मुख्य रुप से याचिका रानी महंत, आरती कैवर्त, पद्मावती जायसवाल, विशाल जायसवाल, शुभम, सिम्मी, मोना, कुसुमलता, रितु, प्रीति, शाहिदा, अभय मिश्रा, अश्विनी कुर्रे, निमेष चीकू, अशोक, राजा, बसंती महंत, दुर्गेश्वरी, लखेश्वरी प्रियंका, सत्येंद्र, दीपेश, रानी, सुमित, निशा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन एम ए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा याचिका रानी महंत ने की। सभी प्रतियोगी छात्रों को मोमेंटो से पुरस्कृत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!