छत्तीसगढ़बालोद

नाबालिग को बचाने डैम में लगा दी छलांग, दोनों की डूबने से मौत, इलाके में पसरा मातम

बालोद,। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से 2 लोगों की डूबने से मौत की खबर सामने आई है। जहां नहाने गए एक नाबालिग के डूबने पर दूसरे युवक ने पानी में छलांग लगा दी , लेकिन गहराई के चलते दोनों ही डूब गए। और दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामला सुरेगांव थाना क्षेत्र के स्टॉप डैम का है।

जानकारी के अनुसार, टटेंगा निवासी यश कुमार मानिकपुरी(21) और अखिलेश यादव(11) रविवार दोपहर को नहाने के लिए खरखरा कसही नाले में बने स्टॉप डैम में गए थे। अखिलेश यादव नारायणपुर में रहकर पढ़ाई करता था। छुट्‌टी के चलते वह घर आया हुआ था। यश कुमार गांव में रहता था। उसने पढ़ाई लिखाई छोड़ दी थी। दोनों के पिता रोजी-मजदूरी करते हैं।

रविवार दोपहर को दोनों डैम में नहाने के लिए गए थे। उसी दौरान अखिलेश डैम में कूद गया। फिर गहराई वाले इलाके में चला गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। ये देखकर यश उसे बचाने गया था, पर दोनों डूब गए। आस-पास के लोगों ने जब दोनों को डूबते देखा, तब पानी में जाकर दोनों को बचाने की कोशिश की। दोनों को पाने से निकाल भी लिया गया था। मगर तब तक देर हो गई थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!