छत्तीसगढ़रायपुर

अर्द्ध-नग्न होकर धरना प्रदर्शन और सीएम हाउस घेराव करेंगे अनियमित कर्मचारी

हरेन्द्र बघेल रायपुर, : छत्तीसगढ़ में पिछले लंबे समय से अनियमित कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है. कई बार ये बड़ा आंदोलन भी कर चुके हैं. मगर अब तक सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आने पर इन्होने अर्द्ध-नग्न होकर धरना प्रदर्शन और सीएम हाउस घेराव करने का निर्णय लिया है.

बता दें कि नियमितीकरण, पृथक कर्मचारियों की बहाली, अंशकालीन कर्मचारियों की पूर्णकालीन, आउट सोर्सिंग/ठेका बंद नहीं होने से आहत 54 अनियमित संगठन के अनियमित कर्मचारी (संविदा, दैनिक वेतन भोगी, कलेक्टर दर, श्रमायुक्त दर पर कार्यरत श्रमिक, प्लेसमेंट, मानदेय, अशंकालिक, जाबदर, ठेका) नवा रायपुर में “अर्द्ध-नग्न धरना प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री निवास घेराव” कर अपनी बात शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखेंगे एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंगे

कब होगा प्रदर्शन ?

22 अप्रैल 2023 शनिवार को धरना स्थल तुता (निमोरा) में होगा यह धरना प्रदर्शन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!