छत्तीसगढ़मुख्य खबररायपुरलोकप्रिय

CM साय ने रायपुर में 187 करोड़ के 23 कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन: PM आवास योजना-स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रदान किए प्रमाण पत्र और चेक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के फुंडहर खेल मैदान में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के तहत रायपुर नगर निगम क्षेत्र में कुल 186.98 करोड़ रुपए लागत के 23 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस कार्यक्रम में 17 कार्यों का भूमिपूजन 185.49 करोड़ रुपए की लागत से और 6 कार्यों का लोकार्पण 1.49 करोड़ रुपए की लागत से किया गया।

मुख्यमंत्री साय ने लोकार्पण के दौरान तेलीबांधा चौक पर निर्मित सिंदूर पथ (1 करोड़ रुपए), फुंडहर चौक में अटल परिसर (49 लाख रुपए) और कोर्ट परिसर के पास वनभैंसा का लोकार्पण किया। इसके अलावा आईएसबीटी, मोवा ब्रिज और विधानसभा ब्रिज के नीचे बनाए गए बॉक्स क्रिकेट पिच का भी उद्घाटन किया गया।

भूमिपूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने पंडरी बस स्टैंड के पीछे 14.71 करोड़ रुपए और नरैया तालाब के पास 14.66 करोड़ रुपए के कामकाजी महिला छात्रावास का शिलान्यास किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत तेलीबांधा चौक के पास 39.31 करोड़ रुपए की लागत से टेक्नीकल टॉवर और खम्हारडीह में 20.93 करोड़ रुपए की 2500 किलोलीटर क्षमता वाले नवीन जलागार का भूमिपूजन किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दलदल सिवनी अम्यूज़मेंट पार्क के पास 11.42 करोड़ रुपए के नालंदा परिसर, पचपेड़ी नाका से सीएसईबी चौक तक 13.39 करोड़ रुपए के गौरवपथ, 11.17 करोड़ रुपए के पीएम ई-बस डिपो और 2.79 करोड़ रुपए के इलेक्ट्रिक सब-स्टेशन का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने 35.73 करोड़ रुपए की राइजिंग एवं डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन, 1.94 करोड़ रुपए के नाला पुनर्निर्माण, 3.23 करोड़ रुपए की सीसी रोड और नाली निर्माण और 1.98 करोड़ रुपए की आरसीसी कवर्ड नाली निर्माण का भूमिपूजन किया।

सड़क एवं बुनियादी ढांचे के विकास पर भी मुख्यमंत्री ने ध्यान दिया। उन्होंने रायपुर-ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 3 करोड़ रुपए, रायपुर-उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 3 करोड़ रुपए और रायपुर-दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2.99 करोड़ रुपए के सड़क सुधार, बीटी रिनिवल और ड्रेन कार्यों का भूमिपूजन किया। साथ ही शहर के विभिन्न मार्गों में बीटी टॉपिंग और पैच रिपेयर कार्यों का भी शिलान्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के पांच लाभार्थियों कांती ढीढ़ी, अजय शर्मा, योगेश साहू, पवन साहू और काशीराम वर्मा को भवन निर्माण अनुज्ञा पत्र प्रदान किया। साथ ही पीएम स्वनिधि योजना के पांच लाभार्थियों उमा जोशी, फूलबाई गिरी, निशा द्विवेदी, रामप्यारी और भगवती यादव को 50-50 हजार रुपए का चेक वितरित किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ये कार्य शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, महिला और छात्रावास सुविधाओं का विकास करने और आम जनता की जीवन गुणवत्ता बढ़ाने में अहम योगदान देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!