
हरेन्द्र बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत भाटापारा विधानसभा अंतर्गत ग्राम कड़ार पहुंचे। यहां इस दौरान भाटापारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिले के 128 करोड़ 54 लाख 34 हजार रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें कुल 56 करोड़ 18 लाख़ 97 हजार रूपए के 174 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 72 करोड़ 35 लाख 37 हजार रूपए के 36 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। साथ ही विभिन्न घोषणाएं भी किये।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वपूर्ण घोषणाएं
- करही मेकरी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल।
- भाटापारा विधानसभा में सर्व सुविधायुक्त मंडी का निर्माण किया जायेगा।
- निपनिया में थाना खोला जायेगा ।
- भाटापारा में इन्डोर स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा।
- बिटकुली में जिला सहकारी बैंक की स्थापना की जायेगी।
- कोसमंदा से अकलतरा तक सड़क निर्माण करवाया जायेगा।
- शिवलाल मेहता हाई स्कूल के लिये भवन का निर्माण किया जायेगा ।
- ग्राम पंचायत अकलतरा के हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी में उन्नयन किया जायेगा।
- ग्राम कड़ार में विभिन्न सी.सी. रोड निर्माण करवाया जायेगा।
- कोदवा में तालाब का सौंदर्यीकरण किया जायेगा।
- सिमगा ब्लॉक के खरधर से धाबनी पुलिया, रपटा निर्माण करवाया जायेगा।
- बलौदाबाजार-भाटापारा सड़क चौड़ीकरण किया जायेगा।
- मावलीमाता मंदिर सिंगारपुर पहुँच मार्ग का सौंदयीकरण और पर्यटन स्थल के रूप में उन्नयन।