मुख्य खबरलोकप्रिय

करियर पॉइंट नेशनल स्कूल मे आज से 3 दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स का शुभारम्भ, छात्र व छात्राओं द्वारा खेल के प्रति रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक, 15 से अधिक खेलों मे 400 बच्चों ने लिया हिस्सा 

करियर पॉइंट नेशनल स्कूल मे आज से 3 दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स का शुभारम्भ

छात्र व छात्राओं द्वारा खेल के प्रति रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक, 15 से अधिक खेलों मे 400 बच्चों ने लिया हिस्सा

भटगांव : नगर पंचायत भटगांव मे संचालित करियर पांइट नेशनल स्कूल भटगांव मे एस ए 1 एग्जाम / अर्द्ध वार्षिक परीक्षा 25 नवम्बर से 03 दिसम्बर 2022 को सम्पन्न हुआ. जिसमे नर्सरी से 11 वीं तक के लगभग 400 छात्र व छात्राओं का शत प्रतिशत उपस्थिति रहा.

वहीं नर्सरी से के. जी 2 तक का वार्षिक खेलकूद 30 नवंबर से 2 दिसम्बर को सम्पन्न हुआ जिसमे छोटे छोटे बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. जहाँ 10 प्रकार के विभिन्न खेलो मे बच्चों ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया.

6 दिसम्बर को 1 ली से 11 वीं क्लास तक के बच्चों का वार्षिक स्पोर्ट्स प्रारम्भ हुआ जिसमे सभी छात्र व छात्राओं ने 15 से अधिक खेलों मे हिस्सा लेकर प्रदर्शन कर रहें हैं .जहाँ क्रिकेट, कबड्डी, खोखो, कैरम, बैडमिंटन, कलश दौड़, चम्मच दौड़, 100 मीटर दौड़, शेक रेस, जलेबी दौड़, साईकल रेस शतरंज इत्यादि गेम किये जा रहें हैं.

जहाँ छात्र छात्राओं सहित पुरे स्टॉफ ने 6 दिसंबर को प्रातः 9 बजे से पुलिस प्रशासन की उपस्थिति मे खेलकूद के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए बैंड व बैनर के साथ रैली निकालकर भटगांव नगर का भ्रमण करते हुए श्री प्रेम भुवन प्रताप सिंह शासकीय स्कूल मैदान पहुंचा.

वहीं वार्षिक स्पोर्ट्स (खेलकूद) का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पार्षद प्रतिनिधि सुरेश रघु व लीलाधर वैष्णव सहित श्री प्रेम भुवन प्रताप सिंह शासकीय स्कूल के व्याख्याता विजय खरे सर, लक्ष्मण नामदेव सर, अवधेश सोनवानी सर, लक्ष्मी कांत सोनी सर के हाथों फीता कांटकर किया गया.जहाँ आज क्रिकेट, खोखो, चम्मच दौड़ एवं कबड्डी का गेम किया गया.

पार्षद प्रतिनिधि सुरेश रघु व लीलाधर वैष्णव ने सभी छात्र व छात्राओं को खेल के प्रति हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल जीवन का एक मुख्य क्रिया है जिसमे सभी वर्ग के लोगों को कुछ न कुछ खेल खेलना चाहिए. जिससे शारीरिक विकास तो होता ही है साथ ही मानसिक तनाव दूर भी होता है. और ऐसे खेलो का आयोजन समय समय पर किया जाना आवश्यक है. सभी स्कूलों मे सभी गतिविधियों के साथ खेल को भी प्राथमिकता दिया जाना चाहिए जिससे पढ़ाई मे बौद्धिक विकास तो होता ही है साथ ही खेल से शारीरिक विकास भी जरुरी है जिससे स्वास्थ्य ठीक रहता है.स्कूल द्वारा बच्चों के लिये सेल्फी जोन भी बनाया गया है जहाँ बच्चे खेल के दौरान सेल्फी ले सकते हैं.

स्पोर्ट्स का समापन 8 दिसंबर को मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नर्मदा अमित कौशिक, उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मधुलिका चंदेल, तहसीलदार करुणा अहेर जी की उपस्थिति मे होंगे जहाँ विशिष्ट अतिथि के रूप मे कांग्रेस वरिष्ठ नेता पुरीराम साहू, समस्त पार्षदगण व पत्रकारगण रहेंगे.

आज के कार्यक्रम मे प्राचार्य व संचालक सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा.जहाँ डायरेक्टर प्रियंका चौहान, प्राचार्य नरेश चौहान, वाईस प्रिंसिपल रमेश विभार ,स्कूल समन्वयक के. पी. पटेल सर, सुदोश सागर सर, प्रकाश नारंग सर, दयानन्द साहू सर, विश्वनाथ चौहान सर, सुरेंद्र भारती, प्रमोदिनी पटेल मैम, रजनी पुरैना, रश्मि देवांगन, चंचला साहू, संध्या साहू, वंदना साहू,, हेमलता पटेल, पूनम साहू, भावना देवांगन, मीनाक्षी साहू,अंजली वैष्णव, भारती आदित्य सहित पूरा स्टॉफ उपस्थित रहे.

विज्ञापन –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!