भारतीय जनता महिला मोर्चा की बैठक में महिलाओं को कैसे आगे बढ़ाना है। कमल सखी का गठन कर महिलाओं को जागरूक किया


गांव मोहल्ले में कमल सखी का गठन कर महिलाओं को संगठन में जोड़ कर जागरूक करेंगे
भटगांव – भारतीय जनता महिला मोर्चा की बैठक केशरवानी भवन भटगांव में मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष तुलसी रघु की अध्यक्षता में हुआ। इस बैठक प्रमुख रूप से भाजपा जिला प्रभारी निर्मल सिन्हा मौजूद रहे। इस बैठक में महिला मोर्चा में महिलाओं को कैसे आगे बढ़ाना है। उनको कैसे जागरूक करना है। साथ ही साथ सभी गांव मोहल्ले में कमल सखी का गठन कर महिलाओं को संगठन में जोड़ कर जागरूक करना है

भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा आगे बताया कि इस मौके पर आगामी कार्यक्रम के लिए महिला मोर्चा द्वारा कार्य योजना बनाई गई। जिसके तहत सभी मंडल बूथ में 10 बहनों को जोड़ने व कमल सखी बनाने का कार्य बहुत जल्दी पूरा करने की जिम्मेदारी सभी महिला पदाधिकारियों को दी गई।
कार्यक्रम की सचालन जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष एवम जिला पंचायत सदस्य सरिता भारती के द्वारा किया गया।

इस बैठक में प्रमुख रूप से बैठक प्रभारी गणेशी राकेश, जिला उपाध्यक्ष द्वारिका साहू, जिला मंत्री मनोहर सरजाल, मंडल महामंत्री फूलचंद जायसवाल, आईटी सेल जिला संयोजक सतीश रात्रे, संगठन जिला मंत्री चंचला महिलांगे, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी साहू,महिला मोर्चा जिला महामंत्री नवीन वैष्णव, भाजपा मंडल के मंत्री कुंती साहू,भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भटगांव तुलसी रघु, सरसींवा मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता निराला, जिला पंचायत सदस्य सरिता भारती, विशाल चौहान, भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री नीरा डडसेना , सुनीति साहू, मोर्चा कोषाध्यक्ष सुशीला भारती, उपाध्यक्ष कमला ठाकुर मंडल मोर्चा मंत्री बबीता चौहान, शशिकला कर्ष, महिला मोर्चा कार्यकारणी सदस्य जया धीवर, शगुना हिरवानी, दुर्गा देवांगन, जानकी धीवर, तथा अन्य महिला मोर्चा के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।





