देश विदेश

इस हाइवे पर रात को सुनाई देती है डरावनी आवाजें, कौन करता है वाहनों को पीछा?, जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

नई दिल्ली   :  देश में ऐसी कई जगह है जहां पर रात को जाना लोगों के लिए मना किया गया हैं। इसके साथ ही हमने वीडियो या फिर किसी की बातों से सुना होगा कि कुछ रास्तों पर रात में जाना बिल्कुल मना है। वहीं रात्रिकाल के समय सुनसान हाईवे पर वाहन चलाना काफी डरावना और भयानक होता है। वाहन चलाते समय अगर आपको साफेद साडी पहने कोई महिला दिख जाए या फिर वाहनों के साथ-साथ दौडने लगे, तो आपकी हालत क्या होगी। आपने फिल्मों में तो हाइवे पर डरावनी चीज देखी ही होगी। आज हम आपको देश के एक ऐसे ही हाइवे पर चर्चा करने जा रहा हूं जहां पर लोग देर रात जाने से पहले मना करते है। इस हाइवे को देश का सबसे डरावना हाइवे कहा जाता है। आपने इस हाइवे पर कई किताबों और फिल्मों के बारे में जाना ही होगा।

हम जिस हाईवे की बात कर रहे हैं वो दिल्ली-जयपुर हाईवे है। इसे देश का सबसे डरावना हाईवे माना जाता है। दिल्ली-जयपुर राजमार्ग के भूतिया होने का कारण भानगढ़ किला माना जाता है, जो कि भारत के सबसे प्रेतवाधित स्थानों में से एक है। लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने इस हाईवे पर भयावह चीजों का अनुभव किया है। कई लोगों ने एक अज्ञात ताकत से खुद को धक्का पाते हुए महसूस किया है।

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे या NH48 करीब 195.1 किलोमीटर लंबा है। ये आठ लेन वाला राजमार्ग है। ये हाईवे दिल्ली को जयपुर से जोड़ता है। यह गुरुग्राम में खेरकी टोल प्लाजा से शुरू होता है और जयपुर में चंदवाजी के पास खत्म होता है। ये हाईवे मानेसर, पटौदी, बावल, नंगल चौधरी, भिवाड़ी, बहरोड़, कोटपुतली, शाहपुरा और चोमू से गुजरता है। इस हाईवे को हरियाणा और राजस्थान के 7 जिलों में 11 तहसीलों के 423 गांवों से गुजरने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के रूप में बनाया गया है।

इस हाईवे पर लोग रात में जाने से मना करते हैं। इसकी वजह है रात में इस हाईवे पर खतरा बढ़ जाता है। रिपोर्टस की माने तो कई लोगों को रात में गाड़ी चलाते हुए अक्सर इस हाईवे पर अजीब-अजीब सी आवाजें सुनाई देती हैं। वहीं कई बार लोगों को सड़क के किनारे कोई खड़ा नजर आता है।

 कई लोगों का कहना है कि इस हाईवे पर रात में भयानक आवाजें सुनाई देती हैं। वहीं कई बार गाड़ी खराब भी हो जाती है। इस हाईवे पर ऐसा लगता है जैसे कोई उन्हें देख रहा हो। कई बार लगता है जैसे कोई सड़क के बीचों-बीच खड़ा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button