
कोण्डागांव : छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले के कलेक्टर दीपक सोनी ने साल 2023 के लिए स्थानीय अवकाशों का ऐलान कर दिया है। कलेक्टर ने साल 2023 के लिए कुल 3 स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जिसमें 28 फरवरी 2023 मंगलवार को कोण्डागांव मेला सहित 20 सितम्बर 2023 बुधवार को नवाखानी तथा 13 नवंबर 2023 सोमवार को गोवर्धन पूजा शामिल है। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश भी जारी कर दिया है।
कलेक्टर दीपक सोनी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 28 फरवरी 2023 मंगलवार को कोण्डागांव मेला सहित 20 सितम्बर 2023 बुधवार को नवाखानी तथा 13 नवंबर 2023 सोमवार को गोवर्धन पूजा के लिए सम्पूर्ण कोण्डागांव जिले के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। हालांकि ये अवकाश कोषालय/उपकोषालय एवं बैंकों के लिए लागू नहीं होगा। यानि इन तीनों दिनों में बैंक और कोषालय/उपकोषालय संचालित होंगे।