कोरबाछत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 5 लोग बुरी तरह घायल

सुख नन्दन पटेल कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। कटघोरा थाना क्षेत्र का मामला

जानकारी के अनुसार, कार बिलासपुर से कोरबा की ओर आ रही थी। कार की रफ़्तार काफी तेज थी जिसकी वजह से वह कासनिया नर्सरी के अंधे मोड़ के पास अनियंत्रित हो गई और पलट गई। आपको बता दें कि जहां कार पलटी, वहां एक गहरा कुआं था। कार कुएं में जाने से बाल – बाल बची।

कार में सवार 5 लोगों में से एक महिला समेत दो लोगों को गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!