कोरबाछत्तीसगढ़

24 सुत्रीय मांग को पूरा करने का मिला आश्वासन, स्वास्थ्यकर्मियों ने की हड़ताल स्थगित

सुख नंदन पटेल कोरबा। CG NEWS : आज स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल फिलहाल स्थगित हो गयी है। 5 दिन में आश्वासन मिलने से स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। जिससे अब लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधायें मिलने में परेशानी नहीं होगी।

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारियों के संगठन हड़ताल पर थे। प्रांतीय संघब के निर्देश पर कोरबा में भी स्वास्थ्य कर्मचारियों के संघ द्वारा 4 जुलाई से तानसेन चौक पर हड़ताल जारी था, जिनकी हड़ताल अब स्थगित हो गयी है। कोरबा के स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के महामंत्री जय सिंह ने बताया कि 6 दिन के हड़ताल के बाद छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा 5 दिवस के भीतर 24 सुत्रीय की मांग को पूरा करने की बात कही है। इसी आश्वासन पर हड़ताल को स्थगित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button