छत्तीसगढ़जांजगीर चाम्पा

पढ़ाने के बहाने छात्राओं को गलत तरीके से टच करने वाला हेड मास्टर गिरफ्तार

विरेन्द्र जायसवाल जांजगीर चांपा। CG NEWS : स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाले प्रधान पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हेड मास्टर पढ़ाने के बहाने बच्चों से छेड़छाड़ किया करता था। बच्चों की शिकायत के बाद आरोपी प्रधान पाठक मनोज पाटले को पकड़ा गया। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मुलमुला क्षेत्र में स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में कवर्धा निवासी मनोज पाटले प्रधान पाठक है। यहां पढ़ने वाली छात्राओं की थाने के दी शिकायत में बताया कि प्रधान पाठक क्लास रूम में पढ़ाने के बहाने छात्राओं से गंदी गंदी बाते करते थे और उन्हें गलत तरीके से टच भी करते थे।

इस बात से परेशान छात्राओं ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी आज दी, जिसके बाद आक्रोशित परिजन और छात्राएं शिकायत लेकर मुलमुला थाने पहुंची।

बच्चों की शिकायत मिलने के बाद एसपी विजय अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुलमुला थाना प्रभारी को तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिकायत के कुछ देर बाद ही आरोपी हेड मास्टर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाने में 354, 354 (क) भादवि 10,12,पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button