

हरेन्द्र बघेल रायपुर. छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधी पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर गुरु खुशवंत गोसाई ने प्रभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण का कार्यक्रम औमचि पादप बोर्ड कार्यालय में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य कार्यपालन अधिकारी, औषधि मादम बोर्ड, रायपुर जे.ए. सी.एस. राव द्वारा बोर्ड के उद्देश्यों एवं संचालित योजनाओं जैसे औषधीय पादपों का विकास, संवर्धन, संरक्षण, विनाश विहीन विदोहन एवं औषधीय पादपों के कृषिकरण की जानकारी से अवगत कराया. मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बोर्ड द्वारा कल्स्टर के माध्यम से कृषकों की. भूमि में कम लागत पर अधिक आय के लिए किए जा रहे औषधिय पादपों के कृषिकरण की विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध कराई गई.






