कोरबाछत्तीसगढ़

सरकारी स्कूल के चपरासी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कर्ज से था परेशान

सुख नन्दन पटेल कोरबा। CG NEWS : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहाँ एक शख्स ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मृतक सरकारी स्कूल में चपरासी था। बताया गया कि वह कर्ज से परेशान था। इसलिए उसने जान दी है। स्कूल के पास पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ उसका शव मिला है। मामला बालको नगर थाना क्षेत्र का है।

मूल रूप से लैमरू थाना क्षेत्र के चिरईझुंझ का रहने वाला भरत लाल बालको नगर एक स्कूल में चपरासी का काम करता था। भरत लाल पहाड़ी कोरवा जनजाति का है। कहा जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से वह परेशान था। इसलिए 2 महीने से स्कूल भी नहीं जा रहा था।

भरतलाल की पत्नी ने बताया कि शनिवार को वह अचानक घर से निकला था। फिर लौटा ही नहीं। कुछ देर बाद पता चला कि उसने जान दे दी है। पत्नी शुभामनी ने बताया कि भरत ने बेटी की शादी के लिए 5 लख का कर्ज लिया था। 4 लाख चुका भी दिए थे, पर एक लाख नहीं दे पाया था। इस बात से भी वह परेशान था। इसके अलावा वह शराब पीने का आदी था। इस वजह से भी उसके काफी पैसे खर्चा हुआ करते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button