छत्तीसगढ़

नदी में बह गईं दादी-पोती:​​​​​​​कवर्धा में हाथ-पैर धो रहे थे, तभी आया तेज बहाव; 15 घंटे बाद मिले दोनों के शव

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के साथ ही हादसे भी जारी हैं। अब कवर्धा (कबीरधाम) में शनिवार देर शाम दादी और पोती नदी में बह गए। दोनों के शव रविवार सुबह करीब 15 घंटे बाद बरामद किए जा सके हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नदी किनारे हाथ-पैर धो रहे थे। इसी दौरान अचानक से तेज बहाव आ गया। फिलहाल दोनों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा बोड़ला थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, मुढ़घुसरी गांव निवासी सगौना बाई (55) अपनी पांच साल की पोती ज्ञानेश्वरी के साथ शनिवार को खेत में धान का रोपा लगाने के लिए गई थी। वहां से शाम को दोनों लौट रहे थे। रास्ते में दोनों नदी में हाथ-पैर धोने के लिए रुक गए। इसी दौरान नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया और तेज बहाव में आकर दोनों बहने लगे। अन्य ग्रामीणों ने देखा, लेकिन तब तक दोनेां बाहर में फंस गए थे। इस पर परिजनों को सूचना दी।

परिजन काफी देर तक दोनों को नदी में तलाश करते रहे, लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस पहुंची, लेकिन अंधेरा होने के चलते कोई सुराग नहीं मिला। इस पर पुलिसकर्मी लौट आए। अगले दिन रविवार सुबह फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। नदी का पानी भी काफी कम हो चुका था। थोड़ी तलाश के बाद घटना स्थल से कुछ दूर झाड़ियों में दोनों के शव फंसे हुए मिल गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!