छत्तीसगढ़बालोद

कृषि विभाग में 12वीं पास के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, शुरु हो चुकी है आवेदन की प्रक्रिया

बालोद। CG GOV JOB NEWS: छत्तीसगढ़ कृषि विभाग भर्ती 2023 नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर आया है। दरअसल, बालोद जिला कृषि विभाग में माइक्रोवाटरशेड़ सचिव पद पर बंपर भर्ती निकली है। 26 मई से रिक्त पदों पर आवेदन के लिए प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। आवेदकों को इन पदों पर आवेदन के लिए 12 जून तक का समय दिया गया है।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 10 पदों पर भर्ती होनी है, जिसमें विशेष वर्गों के लिए आरक्षण भी निर्धारित किया गया है। रिक्त पदों के लिए पात्र आवेदक जिले के आधिकारिक वेबसाइट balod.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग भर्ती 2023;आवेदक की शैक्षणिक योग्यता व अनुभव के आधार पर ही सचिव पद पर नियुक्ति होगी। आवेदक न्यूनतम 12वीं पास होना चाहिए। इस पद पर आवेदक के कम्प्यूटर में अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!