भारतमुख्य खबर

Gold today rate: सोना नई ऊंचाई पर, हफ्ते भर में 2600 रुपये बढ़ी कीमत; जानें बड़े शहरों में लेटेस्ट प्राइस

Gold today rate: सोना नई ऊंचाई पर, हफ्ते भर में 2600 रुपये बढ़ी कीमत; जानें बड़े शहरों में लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Rate Today: जियो पॉलिटिकल टेंशन के चलते सोमवार को सोने की कीमतें नई ऊँचाई पर पहुँच गईं। सोना (24 कैरेट) 102090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को सोने की कीमत 101790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी। पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में 1.07% का इजाफा हुआ और यह 3398 डॉलर पर बंद हुई। एमसीएक्स पर, कीमतें 2.05% बढ़कर 101798 के स्तर पर बंद हुई। इसने 102250 रुपये का नया हाई हुआ था।

पिछले हफ्ते सोने-चांदी की कीमतें काफी चढ़ीं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक पिछले हफ्ते के कारोबार के बाद 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम करीब 2690 रुपये बढ़कर 1,00,942 रुपए पर पहुंच गया था। पिछले हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार 1 अगस्त को 24 कैरेट गोल्ड 98,253 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

मार्केट एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के मुताबिक, ‘व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि सोने की छड़ों को शुल्कों से मुक्त रखा जाएगा। पिछले हफ़्ते एक अफवाह थी कि स्विस सोने पर 39% शुल्क लगाया जाएगा। हमने देखा कि शुल्कों के कारण सोने की कीमतों में जोखिम प्रीमियम बढ़ गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 15 अगस्त को अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन में युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सोने की तेजी में गतिरोधक का काम करेगा।

दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में सोने की कीमतें

नई दिल्ली में, शुक्रवार को सोने की कीमत 101730 रुपये प्रति 10 ग्राम रही जबकि शुक्रवार को यह 101430 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। मुंबई में सोने की कीमत 101910 रुपये प्रति 10 ग्राम रही जबकि पिछले दिन यह 101610 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। बेंगलुरु में, सोने की कीमत 1,01,990 रुपये रही जबकि कोलकाता में यह 1,01,770 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इस कीमती वस्तु की कीमत चेन्नई में सबसे अधिक 102210 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, सोने का हाजिर भाव 3,376 डॉलर प्रति औंस रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के अनुसार, 5 अक्टूबर का चांदी वायदा 0.03% बढ़कर 1,01,498 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

चाँदी की कीमतों में भी तेजी

इंडिया बुलियन एसोसिएशन पर इस कीमती धातु की कीमत 1,15,390 रुपये प्रति किलोग्राम थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के अनुसार, 5 सितंबर का चांदी वायदा 0.37% बढ़कर 1,14,710 रुपये पर कारोबार कर रहा था। चाँदी की कीमतों में 3.51% की वृद्धि हुई और यह 38.31 डॉलर पर बंद हुई। एमसीएक्स पर चाँदी की कीमतों में 4.19% की वृद्धि हुई और यह 1,14,881 के स्तर पर बंद हुई। हाल ही में चाँदी ने 1,16,641 का नया हाई बनाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!