गरियाबंदछत्तीसगढ़लोकप्रिय

Gariaband News : जिला अस्पताल को मिले 18 करोड़, आमदी में तटबंध निर्माण की स्वीकृति, ग्रामीणों ने विधायक रोहित साहू का जताया आभार

Gariaband News : जिला अस्पताल को मिले 18 करोड़, आमदी में तटबंध निर्माण की स्वीकृति, ग्रामीणों ने विधायक रोहित साहू का जताया आभार

गरियाबंद। Gariaband News : जिला मुख्यालय अस्पताल के लिए 18 करोड़ की राशि स्वीकृत होने तथा ग्राम आमदी में तटबंध निर्माण की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने विधायक रोहित साहू के निवास पहुँचकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता व अधिवक्ता प्रशांत मानिकपुरी, जिला पंचायत सभापति लेखराम ध्रुवा, भाजयुमो नेता गुलशन सिन्हा, आमदी म के सरपंच प्रतिनिधि पहलाद पटेल, उपसरपंच सोमेश ध्रुव, खोलबाहरा चक्रधारी, राकेश पटेल दल, नारायण सोनवानी, देवी राम पटेल, लुमेश ठाकुर, जीवन पटेल, नूतन साहू, सूरज निषाद, जय भिलेपारिया, लकी मानिकपुरी, मंगल पटेल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

वरिष्ठ भाजपा नेता प्रशांत मानिकपुरी ने कहा कि “विधायक रोहित साहू ने क्षेत्र के विकास के लिए जो संवेदनशीलता और तत्परता दिखाई है, वह काबिल-ए-तारीफ है। जिला अस्पताल में 18 करोड़ की स्वीकृति से स्वास्थ्य सेवाओं में आमूलचूल परिवर्तन आएगा, वहीं आमदी में तटबंध बनने से किसानों की बरसों पुरानी समस्या का समाधान होगा। ग्रामीणों ने जो आभार व्यक्त किया है, वह वास्तव में क्षेत्र की जनता की भावना का प्रतीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!