गरियाबंदछत्तीसगढ़

गरियाबंद:आड़पाथर नाले पर पुलिया निर्माण वर्षा ऋतु समाप्ति पश्चात प्रारंभ किया जायेगा

गरियाबंद 25 जुलाई 2022 : जिले के देवभोग विकासखंड अंतर्गत आड़पाथर नाले पर पुलिया निर्माण कार्य वर्षा ऋतु समाप्ति उपरांत शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा। उक्त पुलिया निर्माण कार्य हेतु मनरेगा योजना के तहत 48 लाख 64 हजार रूपये स्वीकृत की गई है। निर्माण कार्य क्रियान्वयन एजेंसी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग गरियाबंद को बनाया गया है। विगत दिवस समाचार पत्र में प्रकाशित आड़पाथर नाले पर पुलिया निर्माण काम ढ़प संबंधी खबर को जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान में लेते हुए निर्माण कार्य क्रियान्वयन एजेंसी विभाग से कार्य विलंब होने संबंधी जानकारी चाही गई।

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग गरियाबंद के कार्यपालन अभियंता द्वारा जिला प्रशासन को प्रस्तुत प्रतिवेदन में अवगत कराया गया है कि पुलिया निर्माण के लिए सामग्री सप्लाई हेतु आमंत्रित कोटेशन के आधार पर न्यूनतम दर मटेरियल सप्लायर श्री संतोष चौहान नगरी निवासी का कोटेशन स्वीकृत किया गया था और मटेरियल सप्लाई हेतु 4 माह की अवधि दी गई थी। उक्त कार्य में 6 हजार रूपये मात्र मजदूरी दर में व्यय किया गया है। शासकीय राशि का अपव्यय नहीं किया गया है। मटेरियल सप्लायर श्री चौहान द्वारा निर्धारित तिथि तक कार्य स्थल पर सामग्री उपलब्ध नहीं कराई इसके कारण कार्य अनावश्यक विलम्ब हुआ।

अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग मैनपुर के अनुशंसा पर उक्त सामग्री सप्लायर की अनुबंध को समाप्त कर दिया गया है। उसके द्वारा जमा अमानत राशि राजसात कर लिया गया है। आगामी निविदा एवं सामग्री सप्लाई हेतु किसी भी प्रकार के कोटेशन में श्री चौहान को सम्मिलित नहीं किया जायेगा। विभाग द्वारा उक्त कार्य का पुनः सामग्री सप्लाई हेतु कोटेशन जारी कर नये सप्लायर से अनुबंध किया गया है। कार्य वर्षा ऋतु समाप्ति उपरांत शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button