छत्तीसगढ़
सरकारी नौकरी के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार


मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। CG CRIME : जिले में वन विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर 20 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने प्रदेश के कई जिलों में युवाओं को वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की है. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

मनेंद्रगढ़ एसडीओपी राकेश कुर्रे ने जानकारी दी कि मनेन्द्रगढ़ कोतवाली में एक युवक ने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर प्रवीण प्रधान निवासी डोंगरी पाली थाना बसना जिला महासमुंद और रामनिवास सेन निवासी झगड़ाखंड ने 2 लाख 35 हजार रुपये लिए हैं. जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज़ कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया.





