शादी का खाना पड़ा महंगा, फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए इतने लोग, BMO ने लगाया शिविर

केशकाल। छत्तीसगढ़ के केशकाल से शादी का खाना खाने से लोगों के बीमार होने की खबर सामने आई है। शादी समारोह में भोजन करने पहुंचे लोग में लगभग 10 लोग फ़ूड पॉइज़निंग का शिकार हो गए। जिसके बाद मामले की जानकारी एसडीएम शंकरलाल सिन्हा, धनोरा तहसीलदार दयाराम साहू व केशकाल बीएमओ डॉ. अमृतलाल रोलहेडकर को दी गई, जिसके तुरंत बाद BMO ने मौके पर पहुंच कर शिविर लगाया।
जानकारी के अनुसार, केशकाल ग्राम पलारी में एक शादी समारोह चल रहा था। जिसमे लोग खाना खाने पहुंचे थे। खाना खाते ही लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गया। शादी में पहुंचे लोगो में अब तक लगभग 10 लोग फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ चुके हैं। मौके पर लगाए शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों की जांच कर रही है। और सभी दवाइयां भी उपलब्ध करा रही है। साथ ही रात के वक्त किसी की तबियत बिगड़ने पर उन्हें जल्द स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी रात में भी गांव में मौजूद रहेंगे, जो ज्यादा गंभीर है उन सभी लोगों को धनोरा अस्पताल में भर्ती किया गया है