छत्तीसगढ़रायगढ़

CBI घेरे में पूर्व IAS हर्ष मंदर : रायगढ़ में कलेक्टर और बिलासपुर संभाग के कमिश्नर थे हर्षमंदर

विक्की पटेल रायगढ़। CG NEWS : जिले के पूर्व आईएएस हर्ष मंदर अब CBI जांच के घेरे में हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनके एनजीओ के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की है. विदेशों से फंड लेने के मामले में जांच की सिफारिश की गई है. हर्ष मंदर 1980 बैच के आईएएस रहे हैं. वे अविभाजित मध्यप्रदेश में रायगढ़ के कलेक्टर और बिलासपुर संभाग के कमिश्नर भी रह चुके हैं।  साल 2002 में गुजरात दंगों के बाद उन्होंने सिविल सेवा से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद NJO का संचालन करने लगे थे. उनके एनजीओ का नाम अमन बिरादरी (Aman Biradari) है. हर्ष मंदर को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का करीबी बताया जाता है. यूपीए सरकार में वे राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं. पिछले साल हर्ष मंदर के ठिकानों पर ED  की रेड पड़ी थी. इसके बाद अब सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है. बता दें कि हर्षमंदर को मोदी सरकार का आलोचक है।

हर्ष मंदर के एनजीओ के खिलाफ फॉरेन करेंसी रेगुलेशन एक्ट (FCRA) के तहत जांच की सिफारिश की गई है. विदेशों से फंडिंग लेने वाले एनजीओ को FCRA के तहत पंजीयन कराना अनिवार्य है. अमन बिरादरी का क्लीयरेंस नहीं था. इसके बावजूद फंड लिया गया. सीबीआई की जांच इसी पर आधारित होगी कि किन संस्थाओं के जरिए विदेश से फंड आया. कुछ दिल पहले ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के टॉप थिंक टैंक सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च (CPR) का FCRA लाइसेंस निलंबित किया गया था. इसके बाद हर्ष मंदर के एनजीओ के खिलाफ जांच की सिफारिश की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!