छत्तीसगढ़जशपुरमुख्य खबररायपुरलोकप्रिय

जशपुर नगर :जिला पंचायत में अधिकारियों कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश

जशपुर नगर :जिला पंचायत में अधिकारियों कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश

समाचार

जिला पंचायत में अधिकारियों कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश

जशपुरनगर   5 जनवरी 25/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में सुघ्घर ऑफिस अभियान के अन्तर्गत जिला पंचायत परिसर में स्वच्छता श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। जिसमें जिला पंचायत के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा परिसर के चारों ओर, ऑफिस के अंदर, समस्त गार्डन तथा पार्किंग स्थल का श्रमदान से साफ सफाई किया गया। जिला स्तरीय सुघ्घर ऑफिस प्रतियोगिता में स्थान पाने के लिये जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा तन मन धन से प्रयास किया जा रहा है जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार के द्वारा कर्मचारियों को नियमित प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!