छत्तीसगढ़जांजगीर चाम्पामुख्य खबरलोकप्रिय

JANJGIR CHAMPA NEWS: अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही ,प्राणघातक हमला कर मोबाईल लूटने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चंम्पा प्रार्थी कुमार दास महंत निवासी वार्ड क्र. 04 डंगरापारा अकलतरा जो दिनांक 01.08.2024 के रात्रि 08.20 बजे लगभग अपने भाई करण दास महंत के साथ ओवर ब्रिज के उपर में खडे थे। उसी समय संजय नगर निवासी सुभाष रागडे उर्फ कोंदा उर्फ बाबू और रॉकी भारतेंदु उर्फ कृष भारतेंदु मोटर सायकल में वहीं पर आए और तुम लोग साले हीरो जैसे खडे हो बोलकर दोनो एक राय होकर अश्लील गाली गलौच करते हुए आरोपी रॉकी भारतेंदु उर्फ कृष भारतेंदु द्वारा हाथ मुक्का से एवं सुभाष रागडे उर्फ कोंदा उर्फ बाबू अपने हाथ मे रखे चाकू से प्रार्थी के भाई करण दास महंत को जान से मारने कि नियत से पेट में घोप दिया तथा प्रार्थी के जेब से मोबाईल को लूट कर भाग गये प्रार्थी के भाई लहुलूहान हो गया था। जिसे इलाज हेतु अकलतरा अस्पताल में भर्ती कराये है कि लिखित रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 357/2024 धारा 296, 115(2), 109, 309(4), 34 BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्राणघातक हमला व लूट जैसी घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर तत्काल टीम गठीत कर आरोपियो की पतासाजी हेतु रवाना होकर आरोपी सुभाष रागडे उर्फ कोंदा उर्फ बाबू एंव रॉकी भारतेंदु उर्फ कृष भारतेंदु घटना कारित कर फरार होने के फिराक मे था। जिसे उनके सकुनत पर जाकर दबिस देकर हिरासत मे लिया गया जिसको घटना के संबध में पूछताछ करने पर आरोपियो द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार दिनांक 02.08.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!