अंबिकापुरछत्तीसगढ़

चलती कार में लगी भीषण आग, धू-धूकर जल गई पूरी कार

अंबिकापुर,। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। जहां कार सवार लोगों ने कूदकर बड़ी मुश्किलों से अपनी जान बचाई। वही सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया है।

जानकारी के अनुसार, मणिपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले पोड़ी नाला के पास अंबिकापुर से आ रही केदारपुर निवासी व्यक्ति की कार में अचानक आग लग गई।

जैसे तैसे एक कार में बैठे परिवार वालों ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई। और देखते ही देखते आग पूरी कार में फैल गई।

तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया मगर तब तक आग पूरी कार में फैल गई थी। हालांकि इस आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई है मगर कार जलकर पूरी तरीके से खाक हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!