
अंबिकापुर,। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से हादसे की खबर सामने आई है। जहां मछली पकड़ने गए पिता-बेटी की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर शुक्रवार को दोनों की लाश बरामद की। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरहडीहा खालमुंडा का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के ग्राम जरहडीहा खालमुंडा में पिता-पुत्री गुरुवार को तालाब में मछली मारने गए थे। इस दौरान दोनों तालाब में डूब गए। इसकी जानकारी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों की तलाश शुरू की गई। वहीं, शुक्रवार को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर दोनों के शव को बाहर निकाला गया। तालाब में पिता-बेटी के डूबने से गांव में मातम पसरा हुआ है। और लोगों को मछली पकड़ने जाने का खौफ बन गया।