
रायपुर : खमतराई इलाके में शुक्रवार को एक नाबालिग पर कैंची से जानलेवा हमला किया गया। नाबालिग को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि रामेश्वर नगर निवासी 16वर्षीय नाबालिग टिफिन बांटने का काम करता है।
वह शुक्रवार को अपने ग्राहकों को टिफिन देने निकला था। रास्ते में उसे दिनेश निर्मलकर और उसके तीन साथियों ने रोक लिया। उसके साथ जमकर मारपीट की। उसका पैसा लूटने का प्रयास किया। उसके ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने के बाद भाग निकले। आरोपी अब तक पकड़े नहीं गए हैं। शहर में इस तरह की घटनाएं कई जगहों पर हो रही है। यही वजह है कि पुलिस चाकू की खरीदी-बिक्री पर सख्ती कर रही है।