
RAIPUR NEWS / हरेंद्र बघेल : तपकरा के बेटे ने जीता “सुपर मॉडल ऑफ़ इंडिया 2023” का खिताब, पढ़िए पूरी खबर..
रायपुर। हरेंद्र बघेल : RAIPUR NEWS : राजधानी रायपुर में ग्लैमरस प्रोडक्शन द्वारा गत् 13 जुलाई (गुरुवार) को आयोजित ब्यूटी कॉन्टेस्ट आईकॉन आफ इंडिया 2023 के ग्रैंड फिनाले सम्पन्न हुआ। ग्रैंड फिनाले में जशपुर-तपकरा के धीरज गुप्ता ने “सुपर मॉडल ऑफ़ इंडिया 2023” का खिताब जीता. साथ ही “मिस्टर आइकन ऑफ़ इंडिया” की प्रतिस्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया.
धीरज गुप्ता तपकरा के सुप्रसिद्ध व्यवसायी विष्णु प्रसाद गुप्ता के पुत्र हैं. ग्रैंड फिनाले में विजयी होने पर धीरज गुप्ता के परिजनों ने खुशी जाहिर की. वहीं, उनके सगे-संबंधियों, रिश्तेदारों और मित्रों ने उन्हें उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.




