छत्तीसगढ़रायपुर

17 से 25 फरवरी तक आयोजित होंगी परीक्षाएं, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

हरेन्द्र बघेल रायपुर. मार्च के पहले हफ्ते में सीजी बोर्ड परीक्षा आयोजित होनी है. इसे देखते हुए मुख्य परीक्षा के पहले प्री बोर्ड परीक्षा (Pre-Board Exams) ली जाएगी. इसे लेकरजिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायपुर ने शासकीय माध्यमिक शाला और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को आदेश जारी कर दिया है.

परीक्षा के लिए पांच बिंदुओं के आधार पर निर्देश दिया गया है. जिसमें कहा गया है कि-

  • परीक्षाएं शाला स्तर पर 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच आयोजित काराई जाए और कठिन विषय के लिए एक दिन का दिया जा सकता है.
  • प्रश्न पत्र का निर्माण शाला स्तर पर मंडल प्रश्न पत्र के अनुरूप हो. प्रश्न पत्र में संपूर्ण पाठ्यक्रम सम्मिलित हो.
  • उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन यथासंभव परीक्षा के दिन से ही शुरू किया जाए और तीसरे दिन तक मूल्यांकन पूर्ण कार मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका परीक्षार्थियों को वापस कर दिया जाए.
  • यदि किसी स्कूल में शिक्षा अवकाश में हो तो आस पास के प्राचार्यों से समन्वय बनाकर प्रश्न पत्र निर्माण और उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन में सहयोग लिया जाए.
  • जिला कार्यालय में परीक्षा परिणाम में भेजने के लिए गूगल सीट उपलब्ध कराया जाएगा. जिसे 28 फरवरी तक देना होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!